मवाना : शादी न करने पर दी जान से मारने की धमकी
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय 6:50 pm
मवाना , आँखों देखी संवाददाता : एकतरफा प्रेम में अंधे युवक ने युवती को सादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी है . लडकी के पिता ने इस मामले में पुलिस से सिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कस्बे में गोल मार्केट के पास इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान करने वाला दूसरे संप्रदाय का युवक मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाने में लगा था। वह युवती को रास्ते में परेशान करने के साथ ही जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा। एक तरफा प्रेम में अंधे युवक ने युवती को धमकी दी कि यदि उसने किसी ओर से शादी की तो वह दोनों को जान से मार देगा।
युवती ने आजिज आकर परिजनों सारी बात बता दी। युवती पक्ष के लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। शुक्रवार को युवती के पिता ने थाने पर नामजद तहरीर दे दी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया तथा थाने ले आई। समाचार लिखे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तथा आरोपी पुलिस हिरासत में था।

