नई दिल्ली : १० जून से होगी राष्ट्रीय होकी चैंपियनशिप


नई दिल्ली,आँखों देखी संवाददाता : हाकी इंडिया 10 से 19 जून तक भोपाल में पहली सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन करने को तैयार है। भारतीय हाकी महासंघ [आईएचएफ] की जगह 2009 में खेल की शीर्ष संस्था के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह हाकी इंडिया द्वारा आयोजित कराई जाने वाली पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता है।

हाकी इंडिया ने पहले भी दो बार यह टूर्नामेंट आयोजित कराने का प्रयास किया था लेकिन आईएचएफ और उसके बीच में चल रही तनातनी के कारण असफल रहा था। जिसके कारण उन्होंने कई बार इसका कार्यक्रम तय किया और इसे रद कर दोबारा तैयार किया। पिछली राष्ट्रीय चैंपियनशिप दिल्ली और पंजाब में 2006 में आयोजित कराई गई थी जिसका आयोजन आईएचएफ ने किया था। हाकी इंडिया की 35 मान्यता प्राप्त इकाइयों में से 32 टीमों ने चैंपियनशिप में भाग लेने की पुष्टि कर दी है जो लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जाएगी।

मैच चार कृत्रिम पिचों ऐशबाग स्टेडियम, मयूर पार्क और साइ टर्फ पर कराए जाएंगे। ऐशबाग स्टेडियम और साइ सेंटर में फ्लडलाइट का इस्तेमाल किया जाएगा। शुरुआती मैच मेजबान मध्यप्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर के बीच 10 जून को ऐशबाग स्टेडियम में खेला जाएगा। शकील कुरैशी को टूर्नामेंट का निदेशक नियुक्त किया गया है और मैच देश के शीर्ष अंपायरों की निगरानी में कराए जाएंगे।

टीमों को आठ पूल में विभाजित किया गया है:-

पूल-ए: पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तराखंड।

पूल-बी: चंडीगढ़, कर्नाटक, राजस्थान, असम।

पूल-सी: दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, बंगाल।

पूल-डी: एयर इंडिया, उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़।

पूल-ई : सेना, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर।

पूल-एफ: हरियाणा, महाराष्ट्र, गोवा, मेघालय।

पूल-जी: रेलवे स्पो‌र्ट्स प्रोमोशन बोर्ड, कम्बाइंड यूनिवर्सिटी, पुडुचेरी, त्रिपुरा ओलंपिक एसोसिएशन।

पूल-एच: उड़ीसा, मध्य प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार, जम्मू एवं कश्मीर।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:01 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh