नोएडा में लग सकता है 6 महीने तक जाम


नोएडा, आँखों देखी संवाददाता : भंगेल के रास्ते नोएडा आने वालों को अगले 6 महीने तक जाम से जूझना पड़ेगा। सीमेंटेड रोड बनाने की वजह से इसकी एक साइड को आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। एक ही तरफ से वाहनों के आने जाने से दिन भर जाम लगा रहता है।

नोएडा अथॉरिटी भंगेल और सलारपुर के सामने से गुजरने वाली दादरी रोड को जलभराव से बचाने के लिए इस पर आरसीसी रोड का निर्माण करा रही है। सेक्टर-82 कट से सलारपुर चौकी तक 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस का निर्माण दो चरणों मेंे किया जा रहा है। पहले चरण में सेक्टर-82 कट से सलारपुर चौकी तक रोड को बंद कर दिया गया है। इस कारण ट्रैफिक को डायवर्ट करके दादरी की ओर से निकाला जा रहा है। कट पर नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते पर ईंटों से बैरिकेडिंग कर 16 जून से यह रोड पूरी तरह बंद कर दी गई है।


Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:52 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh