गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
10:56 am
मुंबई।। शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। शुरुआती कारोबार दौरान सेंसेक्स 49.83 अंक और निफ्टी 20.65 अंक नीचे कारोबार कर रहा था।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 49.83 नीचे 17,500.80 अंक पर था।
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार के दौरान 20.65 अंक नीचे 5,257.65 अंक पर था।

