अन्ना के साथ भी हो सकता है रामदेव जैसा सलूक


जबलपुर, आँखों देखी संवाददाता : काग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने समाजसेवी अन्ना हजारे के प्रस्तावित अनशन को लेकर उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए बुधवार को संकेत दिया कि इस गाधीवादी के खिलाफ भी वैसी ही कार्रवाई की जा सकती है, जैसा कि रामलीला मैदान में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ की गई थी।

दिग्विजय ने कहा कि हालाकि यह प्रशासन पर निर्भर करता है कि अन्ना हजारे के प्रस्तावित अनशन कार्यक्रम पर उसका रुख क्या रहता है और काफी कुछ इस पर भी निर्भर करता है कि उस वक्त हालात क्या बने थे। उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ भी करना है प्रशासन को करना है और इसमें काग्रेस को कुछ भी नहीं करना है।

उन्होंने कहा कि रामदेव के कार्यक्रम के दौरान जैसे हालात बने थे अगर वैसी परिस्थितिया फिर बनीं तो अन्ना के साथ भी उसी तरह का व्यवहार किया जाएगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:58 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh