मुम्बई : सचिन तेंडुलकर ने बेची उपहार में मिली कार


मुंबई. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने फार्मूला वन रेसर माइकल शूमाकर से उपहार में मिली कार को सूरत के बिल्डर जयेश देसाई को 1.20 करोड़ रुपए में बेच दी है। इससे पहले सचिन ने अपनी बीएमडब्ल्यू भी सूरत के ही एक हीरा व्यापारी को बेची थी। सर डॉन ब्रेडमैन के 29 टेस्ट शतकों की बराबरी पर करने पर सचिन को फरारी-360 मोडेना गिफ्ट की गई थी।

सचिन की कार खरीदकर जयेश बहुत उत्साहित हैं। रीयल एस्टेट फर्म राजहंस ग्रुप के चेयरमैन जयेश देसाई ने सचिन को कार बेचने का अनुरोध किया था, जो उन्होंने स्वीकार कर लिया।


जयेश कहते हैं कि जहां भी वे इस कार से जाते हैं लोग उन्हें घेर लेते हैं। इससे पहले 2006 में सचिन की बीएमडब्ल्यू भी सूरत ही आई थी। हीरा व्यापारी नागजीभाई साकरिया ने 60 लाख रुपए में वह कार खरीदी थी

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:22 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh