आगरा : कार में जलने से बाल -बाल बचा परिवार


आगरा, आँखों देखी संवाददाता : आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग पर मंगलवार रात बीच सड़क पर कार लपटों में घिर कर स्वाहा हो गई। हादसे में दंपती और परिवार बाल-बाल बच गया।

घटना रात लगभग पौने ग्यारह बजे की है। न्यू आगरा के विद्या नगर निवासी भूपेंद्र श्रीवास्तव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मॉल से शापिंग करके कार से घर लौट रहे थे। केंद्रीय हिंदी संस्थान के पास कार यूपी 80एम 1100 से धुंआ निकलता देखकर भूपेंद्र ने गड़बड़ी की आशंका पर पत्नी और बच्चों को तत्काल नीचे उतार दिया। उनके बाहर निकलते ही पूरी कार लपटों में घिर गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग काबू करने की कोशिश की, पर तब तक कार स्वाहा हो चुकी थी। इंस्पेक्टर अरुण शर्मा ने बताया कार में सीएनजी किट लगी थी। आग के कारणों का पता नहीं चल सका।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:35 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh