आगरा : नाबालिक के साथ दुराचार का प्रयास
11:31 am
आगरा, आँखों देखी संवाददाता : मकान मालिक के अधेड़ बेटे की किराएदार की दस साल की बेटी पर नीयत बदल गई। अकेली देख उसे दबोच लिया। मामला खुलने के बाद किराएदार कमरा छोड़कर दूसरी जगह चला गया। पांच दिन बाद बलात्कार की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना एत्माद्दौला के पालिका नगर की है। फैक्ट्री में मजदूर किराए के मकान में रहता था। 15 जून की शाम उसकी दस साल की बेटी को अकेला देख मकान मालिक के लड़के ने पकड़कर अश्लील हरकतें कीं। मामला किशोरी की मां तक पहुंचा तो उसने हंगामा कर दिया। मामला निपटाने के लिए फैक्ट्री मजदूर ने घर बदल दिया और चुप्पी साध ली। मंगलवार रात लगभग दस बजे एसओ के मोबाइल पर रेप की सूचना मिली। एसपी सिटी प्रतिभा अम्बेडकर सीओ आरके सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए।
एसओ एके सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता द्वारा बताया गया आरोपी अरविंद कुमार है। जो तीन बच्चों का बाप है। किशोरी के पिता की तहरीर पर बलात्कार की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है
