आगरा : नगरायुक्त ने किया निरीक्षण
11:26 am
आगरा, आँखों देखी संवाददाता: कार्य भार संभालने के बाद नगरायुक्त ने लोहा मंडी वार्ड 77 का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त को सिर की मंडी राजनगर गली में सड़कों पर सीवर उफनता मिला। खादी पाड़ा में नालियों चोक मिलीं और सड़कों पर कूड़ा बिखरा मिला। सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो क्षेत्रीय महिलाओं ने उसकी जर्जर स्थिति की शिकायत की। गंदगी देख भड़के नगर आयुक्त ने मौके पर सेनेटरी इंस्पेक्टर मलखान सिंह को बुलाया और फटकार लगा दो दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। जल संस्थान अधिकारियों को भी सीवर की सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद हेमंत प्रजापति, राहुल चतुर्वेदी, मदन मोहन शर्मा, कुनाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

