मुजफ्फरनगर : कीटनाशक कंपनी में भीषण आग


मुजफ्फरनगर, आँखों देखी संवाददाता : मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को एक कीटनाशक बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लगने से लाखों के उत्पाद और मशीनें जलकर खाक हो गई। हादसे में दो अग्निशमनकर्मी मामूली रूप से झुलस गए।

नई मंडी इलाके स्थित स्वास्तिक पेस्टीसाइड फैक्टरी में लगी आग ने कुछ ही देर में बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की 10 गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया।

मुजफ्फरनगर के फायर स्टेशन आफिसर [एफएसओ] अजय कुमार शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए पड़ोस के जिलों से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।

शर्मा ने कहा कि फैक्टरी में फंसे श्रमिकों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। अग्निशमन अधिकारी आग लगने के पीछे बिजली के शार्ट शर्किट को कारण मान रहे है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:14 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh