महाराष्ट्र : मूसलाधार बारिश से रेलमार्ग बाधित


आँखों देखी न्यूज़ : महाराष्ट्र में रत्‍‌नागिरी के समीप भूस्खलन से बचाव के लिए पटरियों के किनारे बनाई गई दीवार के मूसलाधार बारिश की वजह से ढह जाने के कारण गोवा में शुक्रवार को कोंकण रेल मार्ग पर रेलगाड़ियों की आवाजाही रुक गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

कोंकण रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी बबन घाटगे ने बताया, 'कोंकण रेल मार्ग पर रेलगाड़ियों की आवाजाही रुक गई है।'

उन्होंने बताया कि हम पटरियों से मलबा हटवा रहे है जिसकी वजह से सभी रेलगाड़ियों की आवाजाही थम गई है। उन्होंने बताया कि कुछ ही घंटों में रेलगाड़ियों की आवाजाही सामान्य हो जाएगी।

मुंबई जा रही कई रेलगाड़ियां रत्‍‌नागिरी स्टेशन पर रोक दी गई है। मुसाफिरों के लिए बसों का इंतजाम किया गया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:02 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh