कनीमोरी की जमानत अर्जी का सीबीआई ने किया विरोध


नई दिल्ली,आखों देखी संवाददाता : केंद्रीय जांच ब्यूरो ने टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले में जेल में बंद आरोपी द्रमुक सांसद कनीमोरी और सह आरोपी कलैंगनर टीवी के प्रबंध निदेशक शरद कुमार की जमानत याचिका का यह कहते हुए विरोध किया कि अगर उन्हें जमानत दी गई तो वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

उच्चतम न्यायालय में दाखिल किए गए अपने हलफनामे में सीबीआई ने कहा कि टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में कनीमोरी और कुमार मुख्य षड्यंत्रकर्ता हैं और कलैंगनर टीवी के खाते में स्थानांतरित की गई 200 करोड़ रुपये की राशि इस मामले में दी गई रिश्वत का हिस्सा है न कि रिण जैसा कि इन अभियुक्तों ने कहा है।

एजेंसी ने कहा कि टू जी घोटाले में चूंकि जांच अपने शुरुआती दौर में है इसलिए शीर्ष अदालत के लिए अभी उन्हें जमानत देना सही नहीं होगा। सीबीआई ने कहा है कि सीबीआई की विशेष अदालत और बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय ने सभी ठोस सबूतों तथा अन्य तत्वों का गहन अध्ययन किया था और उसके बाद उनकी जमानत याचिका नामंजूर की थी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:55 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh