मानसून सीजन का एंडवास बुकिंग


बुकिंग
मांउट आबू स्थित होटलों में मानसून सीजन के लिए 30 फीसदी तक एंडवास बुकिंग हो गई
जोधपुर, जैसलमेर, माउंट आबू, उदयपुर, पाली, बालोतरा व बाड़मेर में 1200 से ज्यादा होटल
इंतजार:- सामान्य मानसून के पूर्वानुमान को देखते हुए इस बार राजस्थान में पिछले साल मुकाबले ज्यादा पर्यटक आने की उम्मीद है। इसके चलते जोधपुर, जैसलमेर, मांउट आबू, पाली, बाड़मेर के होटलों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है।
मानसून समय से पहले आने से राजस्थान में होटल संचालकों के भी चेहरे खिल उठे हैं। वे भीषण गर्मी के कारण सूने पड़े होटलों में पर्यटकों के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मानसून सीजन के लिए होटलों में करीब 30 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। उद्योग के जानकारों का अनुमान है कि बारिश शुरू होते ही होटले के किराए में बढ़ोतरी होने लगेगी। सितारा होटलों ने गर्मी के कारण किराया 90 फीसदी तक घटा दिया है। दूसरे होटल भी अच्छी-खासी छूट दे रहे हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:59 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh