पाकिस्‍तान ने दी अमेरिका को चेतावनी


इस्‍लामाबाद. पाकिस्‍तान ने चेतावनी दी है कि वह अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को पाक में घुसने की इजाजत नहीं देगा। पाकिस्‍तानी गृह मंत्री रहमान मलिक का यह बयान सीआईए के पांच मुखबिरों की पाकिस्‍तान में हुई गिरफ्तारी के बाद आया है। सीआईए के इन एजेंटों पर एबटाबाद स्थित ओसामा की हवेली की जासूसी करने का आरोप है।
रहमान मलिक के ताजा बयान से अमेरिका और पाकिस्‍तान के बीच फिर तनातनी होने की उम्‍मीद है। पाकिस्‍तान की जमीन पर लादेन के मारे जाने के बाद दोनों देशों के बीच टकराव होता दिखा है।
बीते 2 मई को पाकिस्तान की राजधानी इस्‍लामाबाद से सटे एबटाबाद में हुई अमेरिकी कमांडो की कार्रवाई में बिन लादेन को मार गिराया गया। अमेरिकी प्रशासन ने दावा किया कि मुठभेड़ के बाद लादेन के शव को समुद्र में दफना दिया गया। लादेन के शव को समुद्र से खोज निकालने का भी काम शुरू होने वाला है। कैलीफोर्निया के एक गोताखोर ने दावा किया है कि वह लादेन के शव को समुद्र से खोज निकालेगा

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:05 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh