एयर-कंडिशनिंग कम्प्रेसर और दीवार के बीच फंसा बच्चा


बीजिंग. कहते हैं जब बचाने वाला भगवान हो तो उसे मौत भी छू नहीं सकती. यहाँ एक तीन साल के बच्चे के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे किसी चमत्कार से कम नहीं कहा जा सकता. पहले तो वह आठवीं मंजिल से गिरा और उसके बाद वह एयर-कंडिशनिंग कम्प्रेसर और दीवार के बीच जाकर फंस गया. उसी दौरान पास से गुजर रहे एक शख्स की नजर उस बच्चे पर पड़ी और काफी मशक्कत के बाद अंततः उसे बचा लिया गया.
दरअसल, बच्चा उस फ्लैट में अपनी दादी के साथ रहता था. दादी उसे छोड़कर कहीं गई हुई थी. 2 :30 बजे के करीब वो वपस घर आयीं तो दरवाजा लॉक मिला. बच्चे ने ही गलती से उसे बंद किया था जो लॉक हो गया. इसी दौरान दादी से मिलने के लिए उसने खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश की और ड्रेन पाइप पकड़ कर कूद गया. लेकिन हाथ छूट जाने की वजह से वह गिर गया और जमीन से लगभग 10 मीटर की ऊंचाई पर लगे एयर-कंडिशनिंग कम्प्रेसर में जाकर फंस गया.



अपार्टमेंट के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति चेन को बच्चे के रोनी की आवाज सुनाई दी. चेन ने अपार्टमेन्ट में रहने वाले अन्य लोगों की मदद से उसे वहां से बाहर निकाला गया. बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, वह बिलकुल सही सलामत है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:08 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh