बिल्ली के बदले मांगी 7 करोड़ 22 लाख की फिरौती


ह्यूस्टन. आपने अपहरणकर्ताओं को इंसानों के बदले लाखों और करोड़ों रुपए की फिरौती मांगते हुए तो सुना होगा। क्या कभी किसी जानवर के बदले करोड़ों रुपए की फिरौती मांगने के बारे सुना है। पोलैंड के शहर माइस्लोवाइस में पिछले दिनों ऐसा ही कुछ हुआ।

वहां एक बिल्ली चोर ने उसके मालिकों से 10 लाख पाउंड यानी 7 करोड़ 22 लाख रुपए की फिरौती मांगी। सीजर नामक यह बिल्ली 12 वर्षीय लड़के डेविड कीसाइलवेस्की की है। सीजर एक कटी पूंछ वाली दुर्लभ बिल्ली है और इसकी कीमत 500 पाउंड यानी 36 हजार रुपए है।

सीजर को पिछले महीने डेविड के घर से चुराया गया था। उसने अपनी प्यारी बिल्ली को ढूंढने के लिए पूरे शहर में पोस्टर लगवा दिए थे। लेकिन सीजर की कोई खबर नहीं मिली। उसने इसके दोबारा मिलने की उम्मीद छोड़ ही दी थी कि अचानक उसके माता-पिता को एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने बिल्ली लौटाने के बदले 10 लाख पाउंड मांगे। फिलहाल पुलिस बिल्ली चोर को ढूंढ रही है

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:13 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh