सोनीपत : फायरिंग में मां-बेटी की मौत


सोनीपत , आँखों देखी संवाददाता : मामूली कहासुनी पर कुछ लोगों ने एक घर पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक महिला और उसकी बेटी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि महिला का बेटा और बहू घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मूल रूप से रोहतक के रहने वाले रामभज की मौत होने के बाद उसकी पत्नी संतोष (50) अपने बेटे सुनील (26), बेटी सोनिया (30) और पुत्रवधू रीना (22) के साथ विकास नगर में रहते थे। करीब 2 महीने पहले हुई कहासुनी को लेकर शुक्रवार देर रात एक बार फिर उसके पड़ोस में रहने वाले गुड्डी नामक महिला ने झगड़ा शुरू कर दिया। इस बीच जगबीर व उसकी पत्नि गुड्डी के बुलाने पर दर्जन भर हथियारबंद युवकों ने संतोष के घर पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनिया ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में सुनील व रीना भी गोली लगने से घायल हो गए। सुनील को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया है। पुलिस उपाधिक्षक रणधीर सिंह सैनी ने बताया कि इस घटना में गुड्डी, जगबीर, मोनू व शीलू को नामजद किया है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की गई हैं और जगबीर व उसकी पत्नि गुड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:01 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh