राहुल द्रविड़ ने मचाया धमाल


किंग्सटन,आँखों देखी न्यूज़ : राहुल द्रविड़ के शानदार शतक के बूते भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पकड़ मजबूत कर ली है। भारत के द्वारा दिए ३२६ रन के लक्ष्य के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में ३ विकेट १३१ रन बना लिए हैं। मेजबान टीम की ओर से शिवनारायण चंद्रपॉल और डैरन ब्रावो क्रीज पर मौजूद हैं।
मुश्किल पिच पर लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज एड्रियन बराथ और सिमंस के बीच ६२ रन की साझेदारी हुई। भारत को पहली सफलता प्रवीण कुमार ने दिलाई उन्होंने बराथ (३८) को आउट किया। इसके बाद रामनरेश सरवन(०) और लेंडन सिमंस (२७) का विकेट झटककर इशांत ने भारत को जीत के और करीब पहुंचा दिया। हालांकि दिन के आखिरी क्षणों में डैरन ब्रावो और शिवनारायण चंद्रपॉल ने अर्धशतकीय साझेदारी कर भारत को चुनौती पेश की।
इससे पहले द्रविड़ की एक और मैराथन पारी के बूते भारत ने दूसरी पारी में २५२ रन बनाए। राहुल द्रविड़ ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए अपना 32वां टेस्ट शतक जड़ा। उन्होंने यह कारनामा अपने 151वें टेस्ट मैच में किया। राहुल द्रविड़ ने २७४ गेंदों में १० चौके और १ छक्के की मदद से ११२ रन की पारी खेली।
दिन का पहला विकेट कोहली के रूप में गिरा जो 54 गेंदों पर दो चौके की मदद से 15 रन बनाकर एडवर्ड्स की गेंद पर बॉ को कैच थमा बैठे। इसके बाद रैना देवेंद्र बीशु की गेंद पर सैमी को कैच थमा बैठे। उन्होंने 53 गेंदों में तीन चौके की मदद से 27 रन बनाए। द्रविड़ के साथ उन्होंने पांचवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 16 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। बीशु की गेंद पर एडवर्ड्स ने उनका कैच लपका। इसके बाद हरभजन सिंह पांच रन बनाकर और प्रवीण कुमार बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गए।
फिर ९वें विकेट के लिए अमित मिश्रा(२८) के साथ मिलकर द्रविड़ ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इस पार्टनरशिप के दौरान ही द्रविड़ ने अपना शतक भी पूरा किया। आखिरी विकेट के लिए इशांत शर्मा (५) ने द्रविड़ के साथ १३ रन की पार्टनरशिप की।
इससे पहले मध्यम गति के गेंदबाज इशांत शर्मा (29/3) और प्रवीण कुमार (38/3) की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को वेस्टइंडीज की पहली पारी 173 रनों पर समेट दिया था। भारत ने पहली पारी के आधार पर ७३ रन की बढ़त हासिल की थी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:34 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh