सत्य साईंबाबा के टॉप सीक्रेट्स जानता है विदेशी भक्त


नई दिल्ली ।। सत्य साईंबाबा और उनके ट्रस्ट से से जुड़ते नए-नए विवादों के बीच बाबा के एक विदेशी भक्त ने दावा किया है कि वह उनके टॉप सीक्रेट्स जानता है। उसने कहा है कि अगर ट्रस्ट चाहे तो वह उन सीक्रेट्स को सामने लाने को तैयार है।

हमारे सहयोगी समाचार चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक साईं बाबा के एक भक्त इसाक टाइग्रेट का दावा है कि वह साईं बाबा का काफी करीबी रहा है। टाइग्रेट का कहना है कि वह अक्सर सत्य साईं बाबा से मिलता था और बाबा उससे काफी अंतरंगता से बात करते थे। टाइग्रेट के मुताबिक साईंबाबा ने उससे मुलाकात के दौरान उसे अपने कई गोपनीय रहस्य बताए। टाइग्रेट का दावा है कि साईं बाबा उससे यह भी कहते थे कि वह अपने ट्रस्ट को कैसे चलाना चाहते हैं।

साईंबाबा के दूसरे भक्तों के सामने भी टाइग्रेट ने ये दावे किए और कहा कि अगर ट्रस्ट चाहे तो वह सारी बातें ट्रस्ट को बताने को तैयार है। मगर, ट्रस्ट की कोई दिलचस्पी इन बातों में नहीं दिख रही। ट्रस्ट की तरफ से कहा गया कि बाबा अपने कई भक्तों के साथ निजी बातचीत में कई मसलों पर चर्चा करते थे। लेकिन, इन चर्चाओं को मान्यता नहीं दी जा सकती। अगर साईबाबा उन बातों को लेकर गंभीर होते तो अपने विश्वस्त सहयोगियों से इसकी चर्चा जरूर करते। चूंकि उन्होंने ऐसा नहीं किया इसलिए किसी एक शख्स के दावे को मान्यता नहीं दी जा सकती। यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रस्ट टाइग्रेट से मिलकर उस बारे में जानकारी लेने की जरूरत महसूस कर रहा है, ट्रस्ट का कहना था, हम ऐसी कोई जरूरत महसूस नहीं करते, लेकिन अगर वह शख्स चाहता है और वे सूचनाएं लेकर हमारे पास आता है तो उसकी बातें सुनने से हमें कोई एतराज नहीं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:06 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh