नई दिल्ली : फिर चीन ने दी भारत को धमकी


नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘पीपुल्स डेली’ के माध्यम से भारत को फिर एक बार धमकाया है और कहा है कि वह हेकड़ी दिखाना बंद करे। पीपुल्स डेली में छपी रिपोर्ट और लेख आमतौर पर सरकार की ही नीति माने जाते हैं। हाल ही में चीन के ब्रह्मपुत्र नदी का बहाव मोड़ने की योजना को लेकर भी भारत ने अपनी चिंता व्यक्त की थी। हालांकि चीन ने मंगलवार को इससे इंकार किया है। लेकिन बुधवार को चीन ने भारत पर फिर प्रहार किया है।

अरुणाचल प्रदेश के वित्त मंत्री केलिखो पुल ने भी, मुख्यमंत्री जोरबाम गामलिन की उपस्थिति में हाल ही में केंद्र सरकार को चेताया है कि प्रदेश में कारगिल की तरह की स्थिति हैं और चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की है। उन्होंने योजना आयोग के साथ एक बैठक में बताया कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में घुस कर पत्थरों पर अपने चिन्ह लगाकर फिर यह साबित करने की कोशिश की है कि अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है।

अखबार ने अपनी संपादकीय में भारत को फिर धमकाया है। अखबार के अनुसार भारत को प्रभुत्ववादी नीति छोड़ना चाहिए। संपादकीय के अनुसार भारत के इतिहास को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह प्रभुत्ववादी रवैया 100 फीसदी ब्रिटिश उपनिवेशवाद का नतीजा है। चीनी दैनिक की वेबसाइट पर जारी संपादकीय के मुताबिक, ब्रिटिश काल का प्रभुत्व मौजूदा भारत, पाकिस्तान, म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल पर था, इसलिए भारत के लिए यह सोचना स्वाभाविक है कि ब्रिटिश लोगों द्वारा दक्षिण एशिया से औपनिवेशिक शासन समाप्त करने के बाद भारत भी इस बड़े इलाके पर राज करता रहेगा।

संपादकीय में भारत को इसलिए भी आड़े हाथों लिया गया है कि विवादास्पद सीमा विवाद पर चीन की रियायतों को भारत ने लगातार नजरअंदाज किया है। लिखा गया है कि कई भारतीयों को पता नहीं है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने एक बार कहा था कि भारत दुनिया में दूसरों से कम महत्व वाली भूमिका निभाने वाला देश नहीं बन सकता। या तो भारत को महाशक्ति बनना होगा या भारत को विलुप्त हो जाना होगा। दैनिक के मुताबिक, महाशक्ति बनने की चाहत जायज है, लेकिन भारतीय जिस तरह महाशक्ति बनने का सपना देखते हैं, वह अविवेकपूर्ण है।

दैनिक के अनुसार चीन और भारत के अन्य पड़ोसी देश भारत की इस विदेश नीति से असंतुष्ट हैं कि दूर से दोस्ती रखो और नजदीक पर हमला करो। महाशक्ति बनने का सपना पूरा करने के लिए भारत को पड़ोसी देशों से संबंधों पर निगाह रखनी होगी और लापरवाही व हेकड़ी दिखानी बंद करनी होगी। भारत के लिए महाशक्ति बनने का एकमात्र रास्ता यही है कि वह चीन और पाकिस्तान से तनाव खत्म करे।

दैनिक ने भारत को यह सलाह भी दी है कि चूंकि पूरे इतिहास में भारत विदेशी सत्ता के अधीन रहा है, इसलिए भारत को बड़ी ताकत बनने के लिए यह देखना होगा कि कैसे एक आजाद मुल्क बने, जटिल जातीय और धार्मिक विवाद हल करे, आर्थिक विकास को बढ़ावा दे, गरीबी हटाने पर अधिक ध्यान दे और अपने देश को आतंकवादी हमलों से कैसे रोके।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:37 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh