अब डीजल होगा डी-रेगुलेट !
6:42 pm
नई दिल्ली ,आँखों देखी न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में जिस तेजी से तेल कीमतें भाग रही है उससे तेल कंपनियों पर कीमतें बढ़ाने का दबाव बन गया है अभी तक सरकार ने केवल पेट्रोल मूल्यों को ही डी-रेगुलेट किया है लेकिन वित्त मंत्रालय के चीफ इकोनॉमिस्ट कौशिक बसु के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अगर तेल कीमतें 150-160 डॉलर प्रति बैरल पहुंची तो सरकार डीजल कीमतों को भी डी-रेगुलेट कर देगी जिससे मंहगाई की आग को और हवा मिल सकती है।
डीजल कीमतों को बाजार के हवाले करने से इसकी कीमतों में सीधे ही 9-12 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि महंगाई की आग जो अभी तक आम आदमी को झुलसा रही है कीमतें बढ़ने के बाद तो जला ही देगी।
फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतें 101 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बोली जा रही है जो लिबिया संकट भड़कने के बाद और ऊपर जा सकती है।

