डबल मर्डर से दहली दिल्ली
3:08 pm
नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : राजधानी में अपराधियों के हौसले फिर बुलंद है। आलम यह है कि लोग अपने घर में भी सुरक्षित नहीं रह गये हैं। बढ़ते क्राइम ग्राफ के चलते एक और दंपत्ति बदमाशों का शिकार हो गये। दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में अपराधियों ने मंगलवार को एक दंपति को उनके घर में घुसकर गोली मार दी।
गोली लगने से पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई। मारे गए शख्स शारदा प्रसाद और उनकी पत्नी शोभा तिवारी है। सूत्रों ने बताया कि शारदा औऱ शोभा की बेटी को दुर्गेश नामक एक शख्स तंग करता था। उसके खिलाफ इन्होंने मामला दर्ज करवाया था। आज कोर्ट में केस की सुनवाई होनी थी। पुलिस को शक है कि ये हत्या दुर्गेश ने ही कराई है।

