रामदेव का ऐलान : जारी रहेगा अनशन

बाबा रामदेव ने कहा कि उन्हें अपने इस इरादे से कोई नहीं हटा सकता है.राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में संप्रग सरकार की पुलिस कार्रवाई से योग गुरू बाबा रामदेव बेहद आहत हैं.

बाबा रामदेव ने आज रविवार को अपने तीसरे संवाददाता सम्मेलन में कहा, दिल्ली के लोग क्रूर हो गये हैं और मुझे वहां अनशन की अनुमति नहीं दे रहे हैं. इसलिए मेरा अनशन कल से यहां योगपीठ के यज्ञशाला में होगा.

बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने से 15 या 30 दिन से ज्यादा नहीं रोक सकती है और वह फिर राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे.

योग गुरू ने कहा,हमें अपने इरादे से कोई नहीं हटा सकता है. पूरा देश सरकार की कार्रवाई का जवाब देगा और जो काम पिछले 20 साल में नहीं हुआ था वह अब अगले दो साल में होगा.

अपने प्रमुख सहयोगी आचार्य बालकृष्ण पर लगे रहे आरोपों पर रामदेव ने कहा, कुछ लोग सुनी सुनाई बातों के आधार पर किसी व्यक्ति के चरित्र पर उंगली उठाते हैं जिसको मैं अनुचित मानता हूं.

रामदेव ने दावा किया, आचार्य बालकृष्ण जो भी कर रहे हैं वह व्यक्तिगत नहीं है और वह सब ट्रस्ट का हिस्सा है. जो काम ट्रस्ट के जरिए नहीं किया जा सकता है उसके लिये कंपनियों को बनाया गया है. उनके हरेक काम में 100 प्रतिशत की पारदर्शिता बरती जा रही है जिसकी दुनिया के किसी भी एजेंसी से जांच कराई जा सकती है.

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती द्वारा समर्थन नहीं दिए जाने के सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा, मायावती जी ने सारे देश के सामने प्रेस कांफ्रेंस कर इस कार्रवाई की आलोचना की है.

उत्तर प्रदेश में अनुमति नहीं दिए जाने देने के सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती बेंगलूर में हैं और वह कल लौटेंगी. उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि यह एक प्रशासकीय फैसला था. मायावती जी ने कल रात की घटना को देखने के बाद सारे देश के सामने प्रेस कांफ्रेंस कर इस कार्रवाई की आलोचना की है.

बाबा रामदेव ने कहा कि यदि इस देश के शासक ईमानदार होते तो अन्ना हजारे जैसे सामाजिक कार्यकर्ता को सड़कों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करने की जरूरत ही नहीं पड़ती.

योग गुरू ने कहा कि यदि उन्हें अनुमति मिली तो वह अपने प्रशंसकों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को अन्ना हजारे द्वारा किये जाने वाले एक दिन के भूख हड़ताल में शामिल होंगे.

कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह के आरोपों पर बाबा रामदेव ने कहा, ‘वह गैर-जिम्मेदार व्यक्ति की बात पर कोई बयान नहीं देंगे.’उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विकास की बजाय बाबा के विनाश के लिए काम कर रही है.

बाबा रामदेव ने एक बार फिर दोहराया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल के साथ वह कभी नहीं बैठेंगे.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:32 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh