नई दिल्ली : बाबा रामदेव ने ठुकराई प्रधानमंत्री की अपील
1:30 pm
नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बाबा रामदेव से आमरण अनशन न करने की अपील की और कहा कि सरकार भ्रष्टाचार से निपटने के लिए हरसंभव उपाय खोज रही है.
इससे पहले प्रधानमंत्री ने बाबा रामदेव को एक पत्र भी लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार उनके साथ काम करने को तैयार है.
लेकिन बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री की अपील ठुकराते हुए कहा है कि 'आंदोलन वापस लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता'.
उल्लेखनीय है कि अपने योग के ज़रिए लोकप्रियता हासिल कर चुके बाबा रामदेव भ्रष्टाचार और काले धन के ख़िलाफ़ शनिवार से दिल्ली में आमरण अनशन पर बैठने वाले हैं.

