काबुल : अफगानिस्तान में बम विष्फोट : १५ लोगो की मौत


काबुल, आँखों देखी न्यूज़ : अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में आज सुबह सड़क पर लगाए गए एक बम की चपेट में एक बस के आने से आठ बच्चों सहित कम से कम 15 लोग मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यह जानकारी अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्री के हवाले से दी। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'यह घटना स्थानीय समय के अनुसार शनिवार सुबह 10 बजे अर्गानबाद में हुई। एक मिनी बस सड़क पर रखे बम की चपेट में आ गई। इस हादसे में आठ बच्चों, चार महिलाओं और तीन पुरुषों सहित 15 नागरिक मारे गए और एक महिला घायल हो गई।'

मंत्रालय ने अपने बयान में इस विस्फोट के लिए आतंकवादियों को दोषी ठहराया है। तालिबान ने इस बारे में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:45 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh