दोरजी खांडू लेंगे दोबारा जन्म


ईटानगर. अरुणाचल प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की अंत्येष्टि 17 जून को तवांग और पश्चिम केमेंग जिलों में की जाएगी। गौरतलब है कि 30 अप्रैल को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में खांडू का निधन हो गया था।

इस घटना में उनके अलावा चार अन्य की भी मृत्यु हो गई थी। इस दुर्घटना के 49 दिनों के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मोनपा परंपरा के अनुसार, मृत्यु के 49 दिनों के बाद अंत्येष्टि होने पर व्यक्ति का पुनर्जन्म हो जाता है।

खांडू के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आत्मा की शांति के लिए तवांग और केमेंग जिलों के लामा पूजा करेंगे। मुख्यमंत्री जोरबोम गामलिन और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए लोग अंतिम संस्कार में भाग लेंगे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:56 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh