कानपूर : कार में जलकर चार लोगो की मौत
विशेष 6:47 pm
कानपुर, आँखों देखी न्यूज़ : कहते हैं कि मौत वक्त और जगह पूछ कर नहीं आती। हर इंसान के एक न एक दिन मौत के आगोश में सोना ही पड़ता है। पर कानपुर शहर में ऐसा हादसा हुआ जिसने लोगों को हिला कर रख दिया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मारुति कार को टक्कर मार दी जिससे कार में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की जलकर मौत हो गई। बुरी तरह से जले लोगों की शिनाख्त तक नहीं हो पा रही है।
हादसा शहर के घाटमपुर इलाके में सोमवार देर रात तब हुआ जब ट्रक की टक्कर के बाद कार में लगा एलपीजी सिलेंडर फट गया और उसमें आग लग गई।उन्होंने कहा कि फिलहाल हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कार भी बुरी तरह से जल गई है जिससे उसका नंबर पता लगाने में मुश्किल आ रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृतक कहां के रहने वाले थे। राय ने बताया कि हादसे के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।घाटमपुर थाना प्रभारी ए. एन. राय ने बताया कि बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले कार में सवार चार लोगों की जलकर मौत हो गई।

