मैनपुरी में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या
6:45 pm
आँखों देखी न्यूज़ : मैनपुरी जिले के औछा क्षेत्र में आज अज्ञात व्यक्तियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक हैप्पी गुप्तन ने यहां बताया कि अलीगढ़ के बन्नीदेवी थाने में तैनात सिपाही सिकदार सिंह पर अटपुरा के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सिपाही छुट्टियां खत्म होने के बाद अलीगढ़ जा रहा था।

