कराची में हिंसा के दौरान १३ लोगो की मौत


कराची ,आँखों देखी न्यूज़ : पाकिस्तान के कराची शहर में राजनीतिक और जातीय तनाव के बीच भड़की ताजा हिंसा में कम से कम 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। कई जगहों पर मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट [एमक्यूएम], अवामी नेशनल पार्टी और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताआें को निशाना बनाया गया।

कराची का ओरांगी टाउन हिंसा की चपेट में सबसे ज्यादा रहा। यहां बंदूकधारियों ने छह लोगों की हत्या कर दी है।

उत्तरी कराची में मोटरसाइकिल पर सवार लोगों ने एक वकील जिया असलम और शहर के कुख्यात अपराधी अजमल पहाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह अपराधी अदालत में पेशी के लिए पहुंचा था।

पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों ने शहर के कुछ इलाकों में वाहनों और पेट्रोल पंपों को आग के हवाले कर दिया। कराची में पहले भी जातीय और राजनीतिक हिंसा होती रही है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:37 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh