बाइक सवार गेंग ने फिर की लूट


आँखों देखी संवाददाता : सोमवार को दोपहर में फिर बाइक सवारों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। गौंडा रोड पर बलकन नगलिया के पास दो लोगों से 34 हजार रुपये लूट ले लिए। यह रकम एक किसान ने अपने धेवते के शादी में भात देने के लिए निकाली थी। घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।

थाना गौंडा क्षेत्र के गांव मजूपुर निवासी पीताम्बर सिंह पुत्र अकाली सिंह के धेवते की 24 जून को शादी है। शादी में भात भरने के लिए वह अभी तैयारी में लगे हुए थे। सोमवार को वह अपने पड़ोसी चचेरे भाई पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र छत्तरपाल के साथ बाइक से कस्बा में स्टेट बैंक से रुपये निकालने आए। बैंक से उन्होंने 34 हजार रुपये निकाले। दोपहर में रुपये निकालने के बाद दोनों लोग बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बलकन नगरिया व कुआं गांव के बीच पीछे से दो बाइकों पर आ रहे पांच बदमाशों ने लात मारकर उनकी बाइक को गिरा दिया। बाइक गिरते ही दोनों लोग गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों लोग जब तक उठते तब तक बदमाश रुपयों से भरा थैला लेकर भाग गए। सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों का इलाज सीएचसी में कराया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:33 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh