माँ की डांट से किशोर ने किया आत्महत्या का प्रयास
6:27 pm
अतरौली : पालीमुकीमपुर क्षेत्र के ग्राम महका में सोमवार को 11 वर्षीय किशोर ने नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। गांव के लोगों ने उसे बचा लिया। किशोर का इलाज डाक्टर से कराया गया है। इसके अलावा जगतपुर गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।
पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव महका में सोमवार को एक 11 वर्षीय बालक को उसकी मां ने गलती करने पर चांटा मार दिया। बताते हैं कि जंगल में पहुंचकर बालक ने अंगोछे से फंदा बनाकर नीम के पेड़ से लटक गया। पीछे से दौड़कर आये परिवार के लोगों ने उसको बचा लिया। डाक्टर के पास ले जाकर उसका उपचार करवाया। इसके अलावा ग्राम जगतपुर में पति से हुए विवाद पर 35 वर्षीय महिला ने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। मगर वह अपने मकसद में सफल नहीं हो पाई।
गाजीपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा बरला में पति से विवाद होने पर 40 वर्षीय महिला ने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। शराब के नशे में आए पति द्वारा की गई मारपीट से दुखी होकर महिला ने खुदकशी करने का प्रयास किया।

