सरधना : तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म


सरधना ,आँखों देखी संवाददाता : गांव भामौरी में देर रात दलित किशोरी को घर में खींच कर युवक ने तमंचे के बल पर दुराचार किया। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

भामौरी गांव में एक दलित परिवार में आगामी दिनों में शादी होने वाली है। शनिवार देर रात कुनबे की एक किशोरी इस घर में शादी के गीत गाकर घर लौट रही थी। घर के पास ही किशोरी को गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर घर में खींच लिया। शोर मचाने पर उसे धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, युवती के काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसे तलाश कर रहे थे। बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इससे परिजनों के होश उड़ गए। रात करीब दो बजे मुल्हेड़ा चौकी पर तहरीर दी। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। वहीं, आरोपी पक्ष के लोग पीड़ितों पर दबाव बनाकर समझौता कराने के प्रयास में जुट गए। रविवार शाम तक दोनों पक्षों के लोग थाने में डटे थे। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:59 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh