भदोही : पेट दर्द से हुई युवक की मौत
7:21 pm
भदोही, आँखों देखी न्यूज़ : भदोही में एक और युवक के पेट में उठे दर्द के चलते सोमवार को उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना ऊंज गांव की है।
ऊंज निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हरिशंकर मिश्र के पुत्र अनिल कुमार मिश्रा उर्फ बच्चू (36 वर्ष) के पेट में शनिवार को दर्द उठा। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। हालात बिगड़ी तो चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार को दिन में करीब चार बजे उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना से गांव में मातम भी छा गया है। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उल्लेखनीय है कि पेट में दर्द उठने से मौत की यह तीसरी घटना है।

