मुम्बई : विराट कोहली और सारा जेना के रिस्तो में आई दरार
मनोरंजन 7:11 pm
मुंबई, आँखों देखी संवाददाता : विराट कोहली और उनकी प्रेमिका सारा जेन के रिश्ते में दरार आ गई है। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री सारा जेन मिस इंडिया रह चुकी हैं।
दोनों की मुलाकात कुछ महीने पहले एक पार्टी में हुई थी। उसके बाद से वे लगातार डेटिंग कर रहे थे और कई मौकों पर साथ देखे भी गए थे, लेकिन विराट के वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले दोनों ने अपने रिश्ते का अंत कर दिया। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि वे दोनों अपने रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं थे। इसलिए यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। हालांकि दोनों ने कई बार अपने रिश्ते को संभालने की भी कोशिश की थी, लेकिन आखिरकार उन्हें अलग ही होना पड़ा।
वैसे इस अलगाव का दोनों के ऊपर कोई खास फर्क भी नहीं दिख रहा है। विराट के एक मित्र का कहना है कि दोनों कभी इतने करीब थे ही नहीं, तो आप दोनों के साथ-साथ होने की बात कैसे कर सकते हैं?

