मुम्बई : दाऊद ने कराई ज्योति डे की हत्या?


मुंबई, आँखों देखी संवाददाता : मिड डे के क्राइम एडिटर जे डे हत्याकांड में एक अहम खुलासा हुआ है। ज्योति डे की हत्या में डी कंपनी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जे डे के शरीर पर जिस पिस्टल से ताबड़तोड़ 5 गोलियां दागी गईं उस पिस्टल का इस्तेमाल खासतौर दाऊद के गुर्गे किया करते हैं। जबकि पुलिस इस हत्याकांड में अपनी निगाह तेल माफिया पर टिकाई हुई है। सरकार इस मामले में लापरवाही नहीं करना चाहती है।

सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड में डी कंपनी का हाथ हो सकता है। डे के शरीर पर बेहद करीब से जिस पिस्टल से ताबड़तोड़ 5 गोलियां दागी गईं उस पिस्टल का इस्तेमाल खासतौर दाऊद के गुर्गे किया करते हैं। इसके अलावा और भी कई वजह हैं जो इस हत्याकांड में अंडरवर्ल्ड की तरफ इशारा कर रही हैं।


गौरतलब है कि मुंबई में दिनदहाड़े हुए जे डे हत्याकांड में ये शक इसलिए गहराता जा रहा है क्योंकि मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि जे डे पर उस खास पिस्टल से गोलियां चलाई गईं जिसका इस्तेमाल खासतौर पर डी कंपनी के गुर्गे करते हैं। डे पर 7.65 एमएम पिस्टल से 5 गोलियां दागी गईं। ये पिस्टल डी कंपनी की पसंदीदा पिस्टल मानी जाती है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:03 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh