लखनऊ : कब्र से निकाली गई सोनम की लाश
6:44 pm
लखनऊ,आँखों देखी संवाददाता : लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्याकांड में एक तरफ जहां मृतक लड़की की लाश निकालकर आज दोबारा से पोस्टमॉर्टम किया गया। वहीं मृतक लड़की की मां ने आरोप लगाया कि लखीमपुर पुलिस ने उन्हें केस दबाने के बदले 5 लाख रुपये देने का लालच दिया है।
लखीमपुर खीरी पुलिस पर आरोप है कि उसने पूरी रात तरन्नुम को थाने में बिठाए रखा। उसे थाने से बाहर नहीं जाने दिया गया। तरन्नुम ने आरोप लगाया कि एक पुलिस वाले ने उसे चुप रहने के लिए 5 लाख रुपए देने का लालच दिया।
बता दे कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में निघासन थाना परिसर में एक नाबालिग लड़की सोनम का शव पेड़ पर लटका मिला था। जिसके बाद थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर किया गया। बताया गया कि बलात्कार के बाद लड़की की हत्या की गई। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज कर किया गया।

