पांचवें वनडे में विंडीज को मिलेगी उछाल भरी पिच


वेस्टइंडीज टीम की भारत के खिलाफ ठोस और उछाल भरी पिच पर मैच खेलने की इच्छा पूरी होती दिख रही है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरूवार को जमैका के सबीना पार्क में होने वाला वनडे श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच ठोस और उछाल भरी पिच पर खेला जाएगा.

जमैका से मिल रही खबरों से संकेत मिल रहे हैं कि पांचवां वनडे बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण पिच पर खेला जाएगा.

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के कप्तान डारेन सैमी ने इस श्रृंखला में शुरू से ही इस तरह की पिच की मांग की थी. हालांकि मेजबान टीम यह श्रृंखला गंवा चुकी है.

मुख्य क्यूरेटर चार्लेस जोसेफ ने कहा कि पिच में ज्यादा उछाल और रफ्तार होगी. उन्होंने कहा कि पूर्व कैरिबयाई पिचों से ज्यादा उछाल और रफ्तार की पिच तैयार की गई हैं.

उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी कठोर पिच तैयार करने में लगे हैं जो बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए अच्छी हो और बारिश की वजह से दो दिन निकल जाने के बावजूद मुझे समय से पिच तैयार होने की उम्मीद है.’ सैमी ने श्रृंखला में अब तक धीमी पिचों की आलोचना की है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:26 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh