हापुड़ : चोरो ने तोडा स्कूल का ताला हजारों का सामान चोरी
5:20 pm
हापुड़, आँखों देखी संवाददाता : देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना मुरादपुर में देर रात को चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर वहां से हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
प्रधानाध्यापिका अनिता गोयल ने बताया कि 10 दिन से स्कूल की छुट्टी चल रही है। लेकिन ग्राम प्रधान या फिर शिक्षा मित्र प्रतिदिन स्कूल का दौरा कर कर स्कूल की दशा की जानकारी करते हैं। रविवार की देर रात को चोरों ने मौका पाकर स्कूल के सभी दरवाजों पर लगे ताले तोड़कर वहां से पंखे, कुर्सी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। सोमवार को स्कूल जाने पर चोरी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर, गढ़ रोड स्थित मोहल्ला भगवानपुरी के सामने आहता अग्रसेन में एक कार्यक्रम समारोह में शामिल होने आए एक व्यापारी की मोटरसाइकिल पर चोर हाथ साफ कर गए। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार सिंघल पुत्र बीएन सिंघल निवासी मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी रविवार की देर रात को मोटरसाइकिल नंबर यूपी 14 एएन 3173 पर सवार होकर आहता अग्रसेन में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जहां चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली।

