इस्लामाबाद : बैंक के बाहर आत्मघाती हमला
5:09 pm
इस्लामाबाद , पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार को एक निजी बैंक के बाहर हुए आत्मघाती हमले में एक सुरक्षाकर्मी मारा गया और कई लोग घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के सेक्टर-18 इलाके में स्थित बैंक में घुसने का प्रयास कर रहे हमलावर को रोकने की कोशिश की गई और उसी समय उसने खुद को उड़ा लिया।
उप पुलिस निरीक्षक बिन यामिन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि हमला एक आत्मघाती हमलावर की ओर से किया गया। हमलावर को रोकने वाला सुरक्षाकर्मी भी मारा गया। कई लोगों के घायल होने की खबर है। दो घायलों की हालत चिंताजनक है। हमलावर का सिर बरामद किया गया है।
आयुर्विज्ञान संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से एक शव बरामद किया गया है। घायलों की संख्या तीन बताई गई है। घायलों में दो की हालत गंभीर है।
अधिकारियों का कहना है कि हमलावर का सिर बरामद किया गया है। हमलावर की उम्र 18 से 19 साल आसपास बताई गई है। वह पजामा-कुर्ता पहने हुए था और पैदल ही बैंक में घुसने की कोशिश कर रहा था।
टेलीविजन चैनलों की फुटेज में दिखा गया है कि विस्फोट में बैंक की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

