वर्धा : सेवाग्राम आश्रम से गायब हुआ गांधी जी का चश्मा
विशेष 4:57 pm

वर्धा, आँखों देखी न्यूज़ : वर्धा के सेवाग्राम आश्रम से महात्मा गांधी का चश्मा नवंबर से गायब हो गया है इस बात सूचना सोमवार को अधिकारियों ने दी है ।
आश्रम के अध्यक्ष एम.एम. गडकरी ने बताया कि आश्रम के कर्मचारियों को लापता चश्मा के बारे में चुप रहने के लिए कहा गया था। वर्धा के डीएसपी एम.जी. नाले ने आइएएनएस से कहा कि आश्रम प्रशासन की ओर से अब तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
यह पूछे जाने पर कि अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज क्यों नहीं कराई गई, गडकरी ने कहा कि बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है प्रत्येक वर्ष गांधी जी के इस आश्रम को देखने आने वालों की संख्या लगभग तीन लाख है।

