वाराणसी : फर्जी डिग्री मामले में जाँच के आदेश


वाराणसी,आँखों देखी संवाददाता : कुछ लोगों द्वारा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने की खबरों के बीच कुलपति प्रो बिंदा प्रसाद मिश्र ने इस संबंध में तत्काल जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र ने आज यहां बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे करीब 50 अध्यापकों के शैक्षिक दस्तावेज संस्थान को भेजे हैं। प्रथम दृष्टया ये दस्तावेज संदिग्ध प्रतीत होते हैं।

मिश्र ने बताया कि कुलपति ने ये दस्तावेज सत्यापन के लिए गठित जांच समिति के पास भेज दिये हैं और इस संबंध में तत्काल उचित कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र से आए दस्तावेज में 12 अध्यापकों ने बीएड की फर्जी डिग्री लगाई है। अन्य ने नौकरी के लिए शास्त्री, आचार्य, उत्तरा व मध्यमा आदि की डिग्रियांे का प्रयोग किया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:40 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh