बाराबंकी : बलि के लिए की लड़की की हत्या ,शव बरामद
4:28 pm
बाराबंकी,आँखों देखी संवाददाता : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के घुंघटेर क्षेत्र में एक लड़की का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। संदेह जताया जा रहा है कि यह मानव बलि का मामला है। पुलिस अधीक्षक नवनीत राणा ने आज यहां संवाददाताओं को बताया गत 11 जून की रात को भिटोखर गांव के एक खेत में एक नाबालिग लड़की का सड़ा-गला शव बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि गत आठ जून को अपने पिता के साथ एक विवाह समारोह में जाने के लिये निकली यह लड़की उसके बाद से लापता थी।
राणा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि यह मानव बलि देने का मामला है क्योंकि शव का पेट फटा हुआ था और उसका एक गुर्दा भी गायब था।
उन्होंने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि लड़की से बलात्कार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

