बड़ोदरा : बेटे ने की माँ की हत्या
4:20 pm

बडोदरा, 13 जून :भाषा: बडोदरा के जांबुघोडा तालुका के चोलवाड गांव में एक कलयुगी बेटे को अपनी मां की हत्या कर देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि शैलेश बारिया ने रुपये नहीं दिए जाने के कारण कथित तौर पर कुंताबेन बारिया:42: की कल हत्या कर दी।यह घटना तब हुई जब उसके पिता मधु जांबुधोडा में मूंगफली बेचने के लिए गए हुए थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक गांव में अपने परिजनों और अन्य लोगों से रुपए लिया करता था, लेकिन कभी लौटाता नहीं था।कल जब शैलेश ने रुपए मांगे तो उसकी मां ने रुपए देने से मना कर दिया, जिसके बाद वह मां को पीटने लगा। जब वह घर से निकल भागने लगी और सड़क पर गिर पड़ी तो आरोपी ने पत्थर से उनपर हमला कर दिया।
महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

