फरीदाबाद : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई युवतियां


फरीदाबाद, आँखों देखी न्यूज़ : हिट एंड रन के एक और मामले में एक मर्सिडीज कार ने शहर के सेक्टर 14 में एक स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार का चालक रविवार रात हुई इस घटना के बाद घटनास्थल से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसके वाहन का टायर फट गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना की वजह वाहन का तेज रफ्तार में होना था।

एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि कार का मालिक व्यापारी पुरूषोत्तम गुप्ता अभी शहर में नहीं हैं और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना के समय कार कौन चला रहा था। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को यहा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:10 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh