नई दिल्ली : विदेशो में भी की गई पत्रकार हत्या की निंदा की


नयी दिल्ली, आँखों देखी न्यूज़ : फॉरेन कारेसपांडेंट क्लब ऑफ साउथ एशिया ने आज मुंबई में पत्रकार ज्योतिर्मय डे एवं पाकिस्तान में सैयद सलीम शहजाद की हत्या की निंदा करते हुए प्रशासन से आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की ।

करीब 500 पत्रकारों एवं फोटोग्राफरों के इस क्लब ने कहा ‘‘ दोनों ही समाज को अपनी निर्भीक एवं महत्वपूर्ण सेवा दे रहे थे । दोनों की ड्यूटी के दौरान हत्या की गई । ’’ क्लब ने कहा, ‘‘जब उनकी हत्या की गई उस समय दोनों महत्वपूर्ण खबर पर काम कर रहे थे: जे डे ने शक्तिशाली तेल माफियाओं और काले धन को सफेद करने वालों से जुड़ी खबर को उजागर किया था, जबकि सैयद सलीम शहजाद ने खुलासा किया था कि कैसे अलकायदा के आंतकी पाकिस्तानी सेना में घुसपैठ कर रहे हैं । ’’ क्लब ने कहा कि अधिकारियों और नेताओं को महज भर्त्सना करने की बजाय दोषियों को कठघरे में लाने लिए प्रयास करने चाहिए ।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:04 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh