युवाओं को टी टी के गुर सिखायेंगे पीटर कार्लसन


इंदौर। पांच बार के विश्व विजेता पीटर कार्लसन 27 जून से तीन जुलाई तक देश की उभरती हुई टेबल टेनिस प्रतिभाओं को खेल के गुर सिखाएंगे। सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन और अर्जुन अवार्ड विजेता कमलेश मेहता भी नौजवान खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के सचिव जएश आचार्य ने बताया कि यह पहला मौका होगा, जब स्वीडन के कार्लसन यहां भारतीय खिलाड़ियों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर के अभय प्रशाल में लगने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर में देश के अलग-अलग प्रांतों के 60 नौजवान खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:22 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh