कट्रीना कैफ बनेगी जलपरी


आँखों देखी न्यूज़ : कट्रीना कैफ सिल्वर स्क्रीन पर समंदर की लहरों से अठखेलियां करती हुई जल्द ही दिखेंगी। फिल्म जिंदगी मिलेगी ना दोबारा में दर्शक उन्हें जलपरी के रूप में देखेंगे। दरअसल, फिल्म जिंदगी मिलेगी ना दोबारा में कट्रीना अंडर वाटर डाइविंग इंस्ट्रक्टर लैला की भूमिका निभा रही हैं। जब कट्रीना को अपनी भूमिका के बारे में पता चला, तो वे बेहद एक्साइटेड थीं। उन्हें लगा था कि शूटिंग के समय वे बेहद एंज्वॉय करेंगी, लेकिन अफसोस कि ऐसा नहीं हुआ। शूटिंग से पहले कट्रीना ने मुंबई के बांद्रा स्थित ओटिस क्लब में प्राइवेट इंस्ट्रक्टर से वाटर डाइविंग की ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के बाद कट्रीना को लगा कि शूटिंग के वक्त सब कुछ उनके लिए आसान हो जाएगा। पूरे जोशोखरोश से वे शूटिंग के लिए तैयार हो गई। तीन दिनों की शूटिंग थी। शूटिंग के पहले दिन खराब मौसम के बावजूद समुद्र में जहाज से तय किए गए दो घंटे के सफर के बाद कट्रीना को जब उफनती लहरों के बीच डाइविंग के लिए कहा गया, तो वे चौंक गई। कट्रीना को लगा कि उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। खैर, जब यूनिट के सदस्यों ने कट्रीना को उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया, तब उन्होंने शूटिंग शुरू की। रोचक बात यह है कि जब कट्रीना डाइविंग के लिए समुद्र में कूदने जा रही थीं, तभी उनके पास से एक शार्क मछली गुजरी, जिसे कट्रीना ने नहीं बल्कि यूनिट के सदस्यों ने देखा था और इस बारे में शूटिंग के बाद कट्रीना को पता चला। वैसे भी जिंदगी मिलेगी ना दोबारा के लिए तीन दिनों के इस शूटिंग शेड्यूल में कट्रीना ने अपने डर पर काबू पाना सीख लिया है। उन्हें पूरा यकीन है कि दर्शकों को जलपरी वाला उनका अंदाज बेहद पसंद आएगा। ऐसा होगा भी क्यों नहीं॥? आखिर उन्होंने सिल्वर स्क्रीन की सबसे खूबसूरत जलपरी बनने के लिए इतनी मेहनत जो की है!

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:27 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh