बालिकाओं के लिए अपनी एक तस्वीर नीलाम करेंगे रणबीर


नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : रणबीर कपूर बलिकावो के लिए अपनी एक तस्वीर नीलाम करने जा रहे है । यह तस्वीर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के टीवी शो इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल के दौरान बनाई गई थी। रणबीर ने कहा है कि नीलामी से मिलने वाली राशि मिजवान वेलफेयर सोसायटी को दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मिजवान वेलफेयर सोसायटी एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) है। इस संगठन को अभिनेत्री-सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी और नम्रता गोयल चलाती हैं। यह संगठन बालिकाओं के कल्याण के लिए काम करता है।

रणबीर ने कहा है, असाधारण शायर व गीतकार कैफी आजमी द्वारा स्थापित एनजीओ मिजवान वेलफेयर सोसायटी से जुड़कर मैं उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा हूं। वह जो कहते थे उन्होंने वही किया भी। उन्होंने कहा, मैं मिजवान वेलफेयर सोसायटी के साथ जुड़कर खुश हूं। यह संगठन शिक्षा, प्रशिक्षण, रोजगार सृजन के जरिए बालिकाओं की समानता के लिए काम करता है। यह बहुत खुशी की बात है कि शबाना आजमी और नम्रता गोयल कैफी साहब के सपने को आगे ले जाने की दिशा में काम कर रही हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:35 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh