आगरा : सोलह वर्षीय किशोरी ने लगाया माँ पर गंभीर आरोप


आगरा,आँखों देखी संवाददाता : 'मेरी मां मुझे बेचना चाहती है। जिसके चलते मजबूर होकर मुझे घर छोड़ना पड़ा।' सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी निवासी सोलह वर्षीय किशोरी परिजनों पर गंभीर आरोप लगाकर घर से निकल आई। किशोरी को महिला थाना पुलिस की अभिरक्षा में भेजा गया है।

सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 16 निवासी दसवीं की छात्रा कविता पुत्री राजेंद्र (बदला नाम) मंगलवार रात जागरण कार्यालय पहुंची। कविता का आरोप था उसकी बहन का चाल चलन सही नहीं है। उसे भी अपने रंग में ढालना चाहती हैं, मां भी उसका साथ देती है। दोनों अजनबी लोगों के साथ बाहर जाने का दबाव बनाते हैं। जबकि वह पढ़ लिखकर अपना कैरियर बनाना चाहती है। इंकार करने पर मां-बहन ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पिता से शिकायत की तो उन्होंने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लगभग डेढ़ साल से उनका उत्पीड़न बर्दाश्त कर रही थी। दो दिन पहले मां और बहन द्वारा अपना सौदा करने की भनक लगने पर मंगलवार रात परिचित युवक की मदद से घर से निकल भागी। उधर सूचना मिलने पर जागरण कार्यालय पहुंचे मां-बहन ने बताया कविता परिचित युवक के बहकावे में आकर उनके विरुद्ध अनर्गल आरोप लगा रही है। युवक ने बेटी को अपने जाल में फांस रखा है। किशोरी के आरोपों के मद्देनजर उसे महिला थाने की पुलिस अपनी अभिरक्षा में ले गई। एसओ ममता पंवार ने बताया किशोरी के आरोपों की सच्चाई जानने को उसके परिजनों को बुलाया गया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:29 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh