मोदीनगर : मारपीट में दो लोग घायल


मोदीनगर ,आँखों देखी संवाददाता : गांव तिबड़ा में बिजली का खंभा टूटने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। संघर्ष में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।

राजकुमार पुत्र हुकुम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके खेत में बिजली का पोल टूटकर गिर गया था। सोमवार की सुबह जब उसके दोनों पुत्र ललित व सोनू उसे ठीक करना रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले प्रवीण शर्मा से उनकी कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हुई। इस बीच ललित व सोनू घायल हो गए।

सूचना पाकर मोदीपोन चौकी इंचार्ज यशवीर सिंह वहां पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रवीण व उसके चाचा रमेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष की दी तहरीर पर भी जांच बैठा दी है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:19 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh